पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य(Interesting facts about mountains)

पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य

पहाड़ी टीलों की अपेक्षा जो ऊचे और सीधे खड़े होते हैं, वे पहाड़ कहलाते हैं। पहाड़ धरती का ही एक हिस्सा है, जो एक ऊंचाई का रूप लिए खड़ा है। चलो, हम बताते हैं, पहाड़ों की मजेदार बातें 
पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य

  • अधिकतर पहाड़ 600 मीटर से ऊचे होते हैं। 600 मीटर से कम ऊंचाई वालों को पठार कहते हैं। 
  • जिस तरह से दो कारों में आमने-सामने की टक्कर होती है, तो दोनों कारों के सामने के हिस्से ऊपर की ओर मुड़कर उठ जाते हैं। उसी तरह धरती की ऊपरी सतह की दोप्लेटें आपस में टकराती हैं, तो वे ऊपर की ओर उठ जाती हैं और पहाड़ का रूप ले लेती हैं। 
  • एक श्रृंखला में एक जैसे कई पहाड़ों कोपर्वत श्रृंखला (माउंटेन रेंज) कहा जाता है। 
  •  विश्व की बड़ी संख्या में आबादी पहाड़ों पर रहती है। पहाड़ों पर रहने वालों का जीवन काफी मुश्किलों से भरा होता है। बच्चों को भी स्कूल के लिए मीलों चलकर जाना पड़ता है 
  • पहाड़ों के कई पक्षी, पशु, फल और फूल बिल्कुल अलग किस्म के होते हैं। इनके बारे में जानना बहुत अच्छालगता है। 
  • पहाड़ों पर खेत सीढ़ीनुमा बने होते हैं।

पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य

  • कुछ पहाड़ों पर चारों ओर पेड़ उगे होते हैं। पहाड़ों पर कुछ खास किस्म के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। जैसे-शंकु वृक्ष, ओक, अखरोट, चिनार आदि। पहाड़ पथरीले और बंजर भी होते हैं। 
  • विश्व का सबसे ऊंचा पहाड़ हिमालय में माउंट एवरेस्ट है। माउंट एवरेस्ट का नामजॉर्जएवरेस्ट के नाम पर पड़ा था। धरती में कंपन के कारण प्रति वर्ष एवरेस्ट 4 मिलीमीटर बढ़ता है। 
  • समुद्र तल में भी पहाड़ हैं।पहाड़ की ऊंचाई आमतौर पर समुद्र की सतह से नापी जाती है। वैसे समुद्र में पहाड़ बहुत कम होते हैं।कुछ आइलैंड में समुद्र के अंदर पहाड़ों कीचोटियां हैं,जोपानी से बाहर निकल आने के कारण द्वीप जैसी बन जाती हैं।

पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य

  • हिमालय कोएशिया का वाटर टावर माना जाता है।लगभग 80 प्रतिशत जगहों तक ताजा पानी पहाड़ों से पहुंचता है। 
  • हिमालय पर बेहतरीन जड़ी-बूटियां मिलती हैं। 
  • हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले 29 मई 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे पहुंचे थे। 

पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य

  • कुछ पहाड़ों के रास्ते में बहने वाली नदियां हमेशा के लिए बर्फ के रूप में जम चुकी हैं, जो ग्लेशियर कहलाती हैं। ।
  • पहाड़ों पर हवा के दबाव को बैरोमीटर से नापा जाता है। धरती की तुलना में पहाड़ पर ऑक्सीजन बहुत कम होती है। 

पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य

  • वर्ष 1988 में बावारियन पर्यावरण मंत्री ने लोगों से कहा था कि पहाड़ों के ऊपर अलाप की तेज आवाज न करें। इससे चीले व सांभर (हिरण की एक जाति) आदि डरते हैं। 
  • युनाइटेड नेशन ने 11 दिसंबर को इंटरनेशनल माउंटेन डे’ घोषित किया है।

पहाड़ों के बारे में रोचक तथ्य

  • ज्वालामुखी के फूटने के बादजोलावा होता है, उसके ठंडा होकर जमने पर भी पहाड़ों का निर्माण होता है। पहाड़ के सबसे ऊपर केपॉइंट कोचोटी,पीकवशिखर(समिट) कहते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major tourist places in Uttarakhand)

उत्तराखण्ड: एक नया राज्य, एक नई शुरुआत - Uttarakhand: A New State, A New Beginning

उत्तराखंड राज्य में स्थित राष्ट्रीय उद्यान (National park located in the state of Uttarakhand)

गब्बर सिंह नेगी, इनकी बहादुरी को आज भी याद (Gabbar Singh Negi still remembers his bravery )

श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं - shree ganesh chaturthi ki hardik shubhkamnayen

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली कौन थे ? /Who was Veer Chandra Singh Garhwali?

उत्तराखंड में कृषि सिंचाई एवं पशुपालन(Agriculture Irrigation and Animal Husbandry in Uttarakhand) uttaraakhand mein krshi sinchaee evan pashupaalan