उत्तराखण्ड का सामान्य परिचय (General Introduction of Uttarakhand)uttarakhand ka samanya parichay
गढ़वाल नामोत्पत्ति
गढ़वाल अर्थात गढ़ +वाल=गढ़ों वाला क्षेत्र। अर्थात वह क्षेत्र जिसमें कई गढ़ हो। गढ़ शब्द का अर्थ है पर्वतीय क्षेत्रों में अर्थात पहाड़ियों पर किले। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गढ़ शब्द पहाड़ी किलो का बोधक है जो सुरक्षा की दृष्टि से पहाड़ों की चोटियों पर बनाए जाते थे पंडित हरि कृष्ण हथौड़ी के अनुसार ऐसा पर्वतीय क्षेत्र जिसमें कई गढ़ हो उसे गढदेश, गढवार या गढ़वाला कहा गया। धीरे-धीरे यह गढ़वाला शब्द गढ़वाल कहलाने लगा गढ़वाल का पौराणिक नाम केदारखंड है।
कुमाऊं नामोत्पत्ति
उत्तराखंड के पूर्वी भाग को कत्यूरी राज्य के विघटन तक कत्यूर कहा जाता था। मानसखंड में इसे कुर्मांचल कहा गया है यह क्षेत्र भगवान विष्णु का अवतार के लिए जाना जाता है जिसके कारण इस क्षेत्र को कूर्म देवता का आंचल अथवा कुर्मांचल कहा जाने लगा जो कालांतर में कुमाऊं नाम से के रूप में प्रचलित हो गया
उत्तराखंड से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- उत्तराखण्ड का शासकीय नाम क्या है? उत्तराखण्ड
- उत्तराखण्ड का गठन कब हुआ था? 9 नवम्बर, 2000
- उत्तराखण्ड की देश में अवस्थिति क्या है? उत्तर-पश्चिम में
- उत्तराखण्ड की आकृति है आयताकार
- उत्तराखण्ड का क्षेत्रफल कितना है? 53,483 वर्ग किमी (देश का 1.65.)
- उत्तराखण्ड की राजधानी क्या है? देहरादून
- हिमालयी राज्य के क्रम में उत्तराखण्ड का कौन-सा स्थान है? 11वाँ
- राज्यों के क्रम में देश में उत्तराखण्ड का कौन-सा स्थान है? 27वाँ
- क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में उत्तराखण्ड का कौन-सा स्थान है? 19वाँ
- उत्तराखण्ड की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ कौन-सी हैं? उत्तर में तिब्बत (चीन) तथा पूर्व में नेपाल
- उत्तराखण्ड की सीमा से लगे राज्यों की संख्या कितनी है? 2(उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश)
- उत्तराखण्ड की सबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा वाला जिला कौन-सा है? पिथौरागढ़ (नेपाल एवं तिब्बत से)
- उत्तराखण्ड का कौन-सा जिला सर्वाधिक राज्यों की सीमा स्पर्श करता है? देहरादून
- उत्तराखण्ड के सर्वाधिक (7 जिलों को स्पर्श करने वाला जिला है पौड़ी
उत्तराखण्ड का राजनीतिक - प्रशासनिक परिदृश्य
- उत्तरांचल से उत्तराखण्ड का नाम कब परिवर्तित हुआ था? 1 जनवरी, 2007
- उत्तराखण्ड की राजकीय भाषा कौन-सी है? प्रथम हिन्दी, द्वितीय संस्कृत
- उत्तराखण्ड के विधानमण्डल की प्रकृति है एक सदनात्मक
- उत्तराखण्ड के प्रथम विधानसभा भवन का क्या नाम है? देहरादून
- उत्तराखण्ड के द्वितीय विधानसभा भवन का क्या नाम है? भराडीसँण, गैरसैंण
- उत्तराखण्ड में विधानसभा की कुल कितनी सीटें हैं? 71(70 निर्वाचित + 1 मनोनीत)
- उत्तराखण्ड की अनुसूचित जाति (SC) की कितनी आरक्षित विधानसभा सीटें हैं? 13
- उत्तराखण्ड की अनुसूचित जनजाति (ST) की कितनी आरक्षित विधानसभा सीटें हैं? 2(चकराता, नानकमता)
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक विधानसभा सीटें किस जिले में हैं?हरिद्वार (11 विधानसभा)
- उत्तराखण्ड में सबसे कम विधानसभा सीटें कहाँ है? चम्पावत (2), वागेश्वर (2) तथा रुद्रप्रयाग (2)
- उत्तराखण्ड में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है? 5
- उत्तराखण्ड में राज्यसभा सीटों की संख्या कितनी है? 3
- उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति हेतु सुरक्षित लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है? 1(अल्मोड़ा)
- उत्तराखण्ड में उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? नैनीताल (9 नवम्बर, 2000 में गठन)
- उत्तराखण्ड में मण्डलों की संख्या कितनी है? 2 (गढ़वाल, कुमाऊँ)
- उत्तराखण्ड में जिलों की संख्या कितनी है? 13
उत्तराखण्ड का आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य
- उत्तराखण्ड की गठन से पूर्व अर्थव्यवस्था थी मनीऑर्डरी प्रकार की
- उत्तराखण्ड को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ 2 मई, 2001 को
- उत्तराखण्ड की ताम्रनगरी के रूप में किसे जाना जाता है? अल्मोड़ा
- उत्तराखण्ड में आर. बी. आई. का क्षेत्रीय कार्यालय कहाँ स्थित है? देहरादून
- उत्तराखण्ड में संस्कृत के विकास हेतु कौन-सी संस्कृत अकादमी है? जयराम आश्रम संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार
- उत्तराखण्ड में नाट्य एवं संगीत अकादमी की स्थापना हुई 19 अक्टूबर, 2002 को पुलसीमा (अल्मोड़ा) में
- उत्तराखण्ड में लोक कला संस्थान की स्थापना कहाँ हुई? अल्मोड़ा
- उत्तराखण्ड की गढ़वाली बोली की प्रथम फिल्म कौन-सी है? जग्वाल
- उत्तराखण्ड की कुमाऊँनी बोली की पहली फिल्म कौन-सी है? मेघा आ
- उत्तराखण्ड की गढ़वाली बोली की पहली रचना कौन-सी है? गोरखवाणी
- उत्तराखण्ड की गढ़वाल चित्रकला शैली है पहाड़ी शैली की
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक प्रचलित वाद्य यंत्र है ढोल-दमाल
- उत्तराखण्ड में कितने आकाशवाणी केन्द्र हैं? 2 (अल्मोड़ा व पौड़ी)
उत्तराखण्ड के जनांकिकीय सम्बन्धी
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक व सबसे कम आबादी वाले जिले हैं हरिद्वार व रुद्रप्रयाग
- उत्तराखण्ड में सबसे कम शिशु जनसंख्या वाले जिले हैं हरिद्वार व रुद्रप्रयाग
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक व सबसे कम शिशु अनुपात वाले जिले कौन-से हैं? हरिद्वार (15.11%) एवं देहरादून (11.88%)
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक व सबसे कम वृद्धि दर वाले जिले कौन-से हैं? ऊधमसिंह नगर (33.45%) एवं पौड़ी (-1.41%)
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक व सबसे कम लिंगानुपात वाले जिले हैं अल्मोड़ा (1139) एवं हरिद्वार (880)
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक व सबसे कम शिशु लिंगानुपात वाले जिले हैं? अल्मोड़ा (922) एवं पिथौरागढ़ (816)
- उत्तराखण्ड के सर्वाधिक और सबसे कम जनघनत्व वाले जिले कौन-से हैं? हरिद्वार (801) एवं उत्तरकाशी (41)
- उत्तराखण्ड के सर्वाधिक और सबसे कम औसत साक्षरता वाले जिले हैं देहरादून (84.25%) एवं ऊधमसिंह नगर (73.10%)
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक व सबसे कम पुरुष साक्षरता वाले जिले कौन-से हैं? रुद्रप्रयाग (93.90%) एवं हरिद्वार (81.04%)
- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक व सबसे कम महिला साक्षरता वाले जिले कौन-से हैं? देहरादून (78.54%) एवं उत्तरकाशी (62.35%)
उत्तराखण्ड एवं देश में प्रथम पुरुष
- एवरेस्ट पर चढ़ने वाले उत्तराखण्ड के प्रथम व्यक्ति कौन हैं? हरिश्चन्द्र सिंह रावत (29 मई, 1965)
- उतराखण्ड से प्रथम थलसेना अध्यक्ष कौन है? विपिन चन्द्र जोशी (1993-94)
- उतराखण्ड से प्रथम नौसेना अध्यक्ष कौन है? देवेन्द्र जोशी
- उतराखण्ड के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी है कालू महरा (1857)
- कुमाऊँ से जेल जाने वाले प्रथम व्यक्ति (1921, 9 माह) कौन हैं? मोहन सिंह मेहता (बागेश्वर)
- मैत्री आन्दोलन के प्रथम सूत्रपात्रकर्ता कौन हैं? कल्याण सिंह रावत
- हिन्दी आशुलिपि में डॉक्ट्रेट की डिग्री पाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? गोपाल दत्त बिष्ट
- हिन्दी विषय को लेकर डॉक्ट्रेट की डिग्री पाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल
- कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम कवि कौन हैं? लोकनाथ या लोकरत्न पन्त (गुमानी पन्त)
- दौड़ में उत्तराखण्ड के सर्वाधिक स्वर्ण पदकधारी हैं सुरेन्द्र सिंह भण्डारी
प्रथम महिला
- प्रथम मिस इण्डिया वर्ल्डवाइड सुन्दरी है रितु उपाध्याय (1977)
- प्रथम मिस इण्डिया अर्थ प्राप्तकर्ता कौन है? निहारिका सिंह (मिस इण्डिया अर्थ-2005)
- एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत एवं उत्तराखण्ड की प्रथम महिला कौन है? सुश्री बछेन्द्रीपाल (24 मई, 1984)
- हिमालय को पार करने वाले महिला दल की प्रथम नेतृत्वकर्ता कौन थी? सुश्री बछेन्द्रीपाल (4 फरवरी से 15 अगस्त 1997 तक 4000 किमी की यात्रा)
- उत्तराखण्ड के संसदीय इतिहास में प्रथम महिला सांसद कौन है कमलेन्दुमति शाह (टिहरी-1952-57)
- उत्तराखण्ड के गठन के बाद प्रथम महिला सांसद है राज्यलक्ष्मी शाह (टिहरी-2014)
- उत्तराखण्ड की प्रथम महिला मेयर व राज्यसभा सदस्य कौन थी? मनोरमा शर्मा डोबरियाल
- प्रथम महिला आईएएस है ज्योतिराव पाण्डेय
- प्रथम (भारत एवं उत्तराखण्ड) महिला पुलिस महानिदेशक कौन है? कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- प्रथम (भारत एवं उत्तराखण्ड) महिला मेजर जनरल है माया टम्टा
- स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान जेल जाने वाली प्रथम महिला है बिशनी देवी शाह (बागेश्वर)
- चिपको आन्दोलन की प्रथम सूत्रपात्रकर्ता कौन है? गौरादेवी
- एक वर्ष के अन्दर दोनों ध्रुवों पर तिरंगा फहराने वाली देश व उत्तराखण्ड की प्रथम महिला कौन है? भूगर्भ वैज्ञानिक व पुरावनस्पति वैज्ञानिक डॉ. विनीता फाल (नैनीताल)
- अण्टार्कटिका (दक्षिण ध्रुव) पर 900 किमी के स्कीइंग ट्रैक को दिसम्बर 2009 में 40 दिन में पूर्ण करने वाली उत्तराखण्ड की प्रथम महिला कौन है? रीना धर्मशक्तू (पिथौरागढ़)
- उत्तराखण्ड की प्रथम परिवहन विमान कमाण्डर कौन है? क्षमता वाजपेयी (चंडाक, पिथौरागढ़)
- उत्तराखण्ड की प्रथम महिला बॉडी बिल्डर व मिस वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता विजेता कौन है? भूमिका शर्मा (हंसा मनराल की पुत्री)
- उत्तराखण्ड की प्रथम महिला नौसेना लेफ्टिनेण्ट व पाल नौका से समुद्र का चक्कर लगाने वाली प्रथम महिला कौन है? वर्तिका जोशी
- उत्तराखण्ड की प्रथम (सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद)महिला महानिदेशक कौन है? अरुणा बहुगुणा
उत्तराखण्ड में प्रमुख पुरस्कार प्राप्तकर्ता
- प्रथम 'भारत रत्न' प्राप्तकर्ता है पं. गोविन्द बल्लभ पन्त (1957)
- प्रथम ‘पद्म विभूषण' प्राप्तकर्ता है डॉ. घनानन्द पाण्डेय (1969-विज्ञान)
- प्रथम 'पद्म भूषण' प्राप्तकर्ता है कमलेन्दुमति शाह ( 1958-समाजसेवा)
- प्रथम 'पद्म श्री' प्राप्तकर्ता है छत्रपति जोशी ( वायरलेस विशेषज्ञ)
- 'प्रथम 'राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ता कौन है? हरीश राणा (2003, उत्तरकाशी)
- प्रथम 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' प्राप्तकर्ता कौन है? सुमित्रानन्दन पन्त ( 1968 में चिदम्बरा के लिए)
- प्रथम 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्राप्तकर्ता कौन है? रस्किन बॉण्ड (1992)
- द्वितीय 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्राप्तकर्ता है लीलाधर जगूड़ी(1997)
- प्रथम 'परमवीर चक्र' प्राप्तकर्ता है मेजर सोमनाथ शर्मा (कुमाऊँ रेजीमेण्ट)
- द्वितीय 'परमवीर चक्र' प्राप्तकर्ता है मेजर शैतान सिंह (1962)
- प्रथम 'अशोक चक्र' प्राप्तकर्ता है भवानीदत्त जोशी
- प्रथम 'विक्टोरिया क्रास' प्राप्तकर्ता है दरबान सिंह नेगी (1914)
- उत्तराखण्ड के प्रथम देवभूमि लाइफटाइम अचीवमेण्ट पुरस्कार प्राप्तकर्ता है मुक्केबाज पद्म बहादुर मल्ल (2013)
- प्रथम रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्तकर्ता कौन है? श्री चण्डी प्रसाद भट्ट (1982, पर्यावरण)
- द्वितीय रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन है? श्री दीप जोशी (2009, सामाजिक)
- प्रथम राज्य उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्राप्तकर्ता है प्रकाश पन्त (2008)
उत्तराखण्ड के खेल सम्बन्धित प्रमुख तथ्य
- प्रथम 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' प्राप्तकर्ता (महिला) है हंसा मनराल (2001)
- उत्तराखण्ड के प्रथम 'देवभूमि खेलरत्न पुरस्कार' प्राप्तकर्ता (पुरुष) है निशानेबाज जसपाल राणा (2013)
- कॉमनवेल्थ खेल में प्रथम पदक प्राप्तकर्ता कौन है? हरिसिंह ( 1958, मिडिलवेट ग्रुप में कांस्य)
- एशियाई खेल में प्रथम पदक प्राप्तकर्ता कौन है? हरिसिंह (1958, मिडिलवेट ग्रुप में रजत)
- एशियाई खेल में प्रथम स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता कौन है? पद्म बहादुर मल्ल (लाइटवेट ग्रुप, 1962)
- 'सैफ' एवं 'कॉमनवेल्थ खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता कौन है? जसपाल राणा
- उत्तराखण्ड के प्रथम 'देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन है? मुक्केबाज हरिसिंह थापा (2013)
- विश्व का द्वितीय एवं एशिया का प्रथम युवा ग्रैण्डमास्टर कौन है? परिमार्जन नेगी (13 वर्ष 142 दिन की आयु में)
- एशिया का दूसरा सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित स्टेडियम कौन-सा है? रांसी स्टेडियम ( पौड़ी)
- भारत का सर्वाधिक खेल के मैदानों वाला कैम्पस कौन-सा है? रॉयल इण्डियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून
- रॉयल इण्डियन मिलिट्री कॉलेज में हैं 7 फुटबॉल मैदान, 3 क्रिकेट मैदान, 3 स्क्वैश मैदान, 3 बास्केटबाल मैदान एवं 1 जिमनास्ट सेण्टर
- जूनियर एशियन बैडमिण्टन चैम्पियनशिप में एकल स्वर्ण जीतने वाले उत्तराखण्ड के प्रथम व देश के तीसरे खिलाड़ी लक्ष्य सेन ( अल्मोड़ा)
- उत्तराखण्ड का प्रथम समाचार पत्र (अंग्रेजी पाक्षिक) कौन-सा है? द हिल्स (1842 में मसूरी)
- उत्तराखण्ड का प्रथम दैनिक पत्र कौन-सा है? पर्वतीय
- उत्तराखण्ड का प्रथम वॉर मेमोरियल (शौर्य स्मारक) कहाँ स्थित है? देहरादून (अप्रैल, 2016)
- उत्तराखण्ड का प्रथम संग्रहालय (1914) है देहरादून वन संग्रहालय
- उत्तराखण्ड का प्रथम राजकीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान है वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान शोध संस्थान, श्रीनगर, पौड़ी-2008
- उत्तराखण्ड का प्रथम नेत्र चिकित्सा केन्द्र कौन-सा है? महात्मा गाँधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र, देहरादून
- विश्व की सबसे लम्बी धार्मिक यात्रा कौन-सी है? नन्दादेवी राजजात यात्रा (280 किमी पैदल, 19-20 दिन में)
- उत्तराखण्ड की सबसे लम्बी सामाजिक-सांस्कृतिक पैदल यात्रा (अभियान) कौन-सी है? अस्कोट, पिथौरागढ़-अराकोट, उत्तरकाशी अभियान (गाँवों को समझने-जानने हेतु, लगभग 1100 किमी, 25 मई, 1974 से शुरू, प्रत्येक 10वें वर्ष, 7 जुलाई, 2014 को 5वाँ सम्पन्न)
- उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा मन्दिर समूह कौन-सा है? जागेश्वर (अल्मोड़ा)
- उत्तराखण्ड की प्रथम महिला मेयर कौन है? श्रीमती मनोरमा शर्मा
- उत्तराखण्ड का प्रथम मानसिक चिकित्सा संस्थान कौन-सा है सेलाकुई (देहरादून)
- उत्तराखण्ड का प्रथम तैरता सोलर पावर प्लाण्ट (प्रस्तावित है) ऊधमसिंह नगर
- उत्तराखण्ड का प्रथम विधि विद्यालय निर्माणाधीन है डोईवाला, देहरादून
- उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा कैक्टस पार्क है देहरादून जू में
- देश व उत्तराखण्ड के सबसे कम उम्र के एमीनेटर है अमन रहमान (देहरादून)
- देश का प्रथम कन्जर्वेशन रिजर्व कौन-सा है? आसन कन्जर्वेशन रिजर्व (2005), देहरादून
- देश का पहला ऑयल म्यूजियम कौन-सा है? स्वर्ण जयन्ती संग्रहालय ( देहरादून, ओएनजीसी कैम्पस में)
- देश व उत्तराखण्ड में सर्वाधिक (7) बार एवरेस्ट फतह करने वाले व्यक्ति कौन है? लवराज धर्मसत्तू (मुनस्यारी, पिथौरागढ़)
- देश व उत्तराखण्ड की प्रथम रामायण वाटिका है हल्द्वानी (नैनीताल)
- लेह-लद्दाख में खारदुंग ला दर्रा बाइक से पार करने वाली प्रथम महिला है सुचेता सती (पिथौरागढ़)
- भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कौन-सा है? गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर (नैनीताल) (1960)
- विश्व में द सेवन सबमिट क्लब हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन है?ताशी-मुंग्शी मलिक
- विश्व में सातों महाद्वीपों के सर्वोच्च चोटियों के साथ-साथ दोनों ध्रुवों को फतह कर 'एक्सप्लोरर्स ग्रैण्ड स्लैम' का खिताब प्राप्त करने वाली विश्व की प्रथम जुड़वा बहनें हैं ताशी-मुंग्शी मलिक
- भूगर्भ से सम्बन्धित प्रथम संस्थान एवं संग्रहालय कौन-सा है? वाडिया भूगर्भ विज्ञान संस्थान, देहरादून
- प्रथम पंजीकृत पब्लिक स्कूल कौन-सा है? दून स्कूल (1935)
- सर्वाधिक (3) नौसेना प्रमुख देने वाला विद्यालय कौन-सा है? सेण्ट जोजफ एकेडमी, देहरादून
- सर्वाधिक नरभक्षी बाघों व गुलदारों का शिकार करने वाले व्यक्ति कौन हैं? लखपत सिंह रावत (गैरसैंण)
- एशिया का प्रथम उद्यान कौन-सा है? जिम कॉर्बेट (1936 में हेली नेशनल पार्क के नाम से स्थापित)
- पशु चिकित्सा एवं शोध हेतु भारत की पहली संस्था कौन-सी है? 1893 में स्थापित इम्पीरियल बैक्टीरियोलाजिकल लैबोरेटरी, मुक्तेश्वर (नैनी), वर्ष 1925 से इसका नाम 'इम्पीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटनरी रिसर्च', स्वतन्त्रता के बाद 'भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान'
- वन शिक्षा हेतु भारत का पहला संस्थान कौन-सा है? 1878 ई. में स्थापित 'फॉरेस्ट स्कूल ऑफ देहरादून', 1884 ई. से इसका नाम 'इम्पीरियल फॉरेस्ट कॉलेज', स्वतन्त्रता के बाद 'इण्डियन फॉरेस्ट कॉलेज'
- भू-सर्वेक्षण एवं मानचित्र हेतु भारत की प्रथम संस्था 'भारतीय सर्वेक्षण विभाग स्थित है1767 ई. में कलकत्ता में स्थापित, वर्ष 1942 से देहरादून में स्थापित
- सबसे ऊँचाई पर स्थित मन्दिर कौन-सा है? तुंगनाथ (रुद्रप्रयाग)
- एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी व पत्थर निर्मित बाँध है कालागढ़
- एशिया का सबसे ऊँचा बाँध कहाँ स्थित है? टिहरी (260.5 मी)
- एशिया का सबसे लम्बा और सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित रोप-वे (केवल कार गंडोला राइड) है जोशीमठ-औली रोप-वे (चमोली,
- 4.15 किमी, 3016 मी ऊँचाई पर, जुलाई 1983 से अक्टूबर, 1993 तक निर्मित) एशिया का सबसे ऊँचा (60.65 मी) चीड़ वृक्ष पाया जाता है मोरी ब्लाक, उत्तरकाशी (230 वर्ष का यह वृक्ष 8 मई 2007 को गिर गया)
- सबसे लम्बा लकड़ी का पैनल हॉल कौन-सा है? वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में
- एशिया का प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज कहाँ स्थित है रुड़की (1847)
- एशिया का प्रथम हाइड्रोपॉवर इंजीनियरिंग कॉलेज कहाँ स्थित है? टिहरी (2009 में शिलान्यास)
उत्तराखंड एक नजर में
- स्थिति एवं विस्तार 28°43' से 31°27',उत्तरी अक्षांश 77°34' से 81°02' पूर्वी देशांतर
- देश में स्थिति उत्तर-पश्चिम दिशा में
- हिमालय क्षेत्र की स्थिति पश्चिमी मध्य हिमालय
- अंतर्राष्ट्रीय सीमायें पूर्व में नेपाल, उत्तर में चीन (तिब्बत)
- भौगोलिक सीमायें उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर में, तिब्बत हिमालय, दक्षिण-पश्चिम में उत्तर प्रदेश,पूर्व में नेपाल तथा पश्चिम में हरियाणा
- सीमावर्ती राज्य हिमाचल प्रदेश, हरियाणा
- कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग कि.मी.
- लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 358 कि.मी.
- चौड़ाई (उत्तर से दक्षिण) 320 कि.मी.
- क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान 18वाँ
- जनसंख्या की दृष्टि से देश में स्थान 20वाँ
- जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से देश में स्थान 25वाँ
- सिंधुतल से अधिकतम ऊँचाई 7817 मीटर
- सिंधुतल से न्यूनतम ऊँचाई 198 मीटर
- औसत वार्षिक वर्षा 1606 मि.मी.
- अधिकतम औसत तापमान 41.1 (पन्तनगर) सेंटी
- न्यूनतम औसत तापमान -3.7 (मुक्तेश्वर) सेंटी.
- जलवायु शीत-शीतोष्ण
- सर्वाधिक ठंडा स्थान पटवाडांगर (जिला नैनीताल)
- सर्वोच्च पर्वत शिखर नंदादेवी (7817 मी.)
- वनाच्छादित क्षेत्र 64 प्रतिशत
- कृषि भूमिया 792,000 है. (12.75 प्रतिशत)
- सबसे बड़ी प्राकृतिक झील भीमताल
- सिंचित भूमि 47.52 प्रतिशत
- स्थाई चरागाह 4.25 प्रतिशत
- सर्वाधिक लंबी नदी काली (244 कि.मी.)
- सबसे बड़ा ग्लेशियर गंगोत्री (19 कि.मी. x 2 कि.मी.)
- सबसे बड़ा शहर देहरादून
- राजधानी (वर्तमान) देहरादून
- ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण)
- उच्च न्यायालय नैनीताल
- राज्य गठन की तिथि 9 नवंबर, 2000
- भारतीय गणराज्य का 27वाँ राज्य
- हिमालयी राज्यों में स्थान 11वाँ
- जनपद 13
- मंडल 02
- तहसीलें 119
- उप तहसील 18
- नगर एवं नगर समूह 116
- विकासखंड 95
- राज्य का प्रतीक-चिह्न अशोक स्तंभ के नीचे तीन पर्वतों की श्रृंखला तथा पाद प्रदेश में गंगा की लहरें
- मुख्य जनजातियाँ भोटिया, बोक्सा, मारछा, जौनसारी, राजी (वनरावत), थारू तथा जाड़
- नगर निगम 08
- नगर पालिका परिषद 43
- नगर पंचायत 47
- न्याय पंचायत 670
- ग्राम पंचायत 7,950
- जी०आर०पी० 4
- आबाद गाँव (वन बस्तियों सहित) 15,745
- कुल गाँव 16,674
- कैंटोनमेंट बोर्ड 09
- विकास प्राधिकरण 06
- विधानसभा क्षेत्र 70 (3 जनजाति, 12 अनु० जनजाति आरक्षित)
- लोकसभा क्षेत्र 05
- राज्यसभा की सीटें 03
- प्रति व्यक्ति आय (2018-19) 1,98,738 रुपये प्रति वर्ष
- वनौषधियाँ 2000 किस्में (लगभग)
- कुल राजस्व प्राप्तियाँ रु.42439.33 करोड़ रुपये (अनुमानित)
- कुल व्यय रु.42439.33 करोड़ रुपये (अनुमानित)
- पॉलिटेक्निक 41
- कुल जनसंख्या 10086292
- सवार्धिक जनसंख्या वृद्धि दर ऊधम सिंह नगर 33.43%
- न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर पौड़ी1.41%
- लिंगानुपात 963
- सर्वाधिक लिंगानुपात अल्मोड़ा1139%
- न्यूनतम लिंगानुपात हरिद्वार 880%
- साक्षरता दर 78.82% (पुरुष - 87.4%, स्त्री - 70.0%)
- औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र 115
- इंजीनियरिंग कॉलेज 35
- कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 01
- अन्य संस्थान 01
- स्नातक स्नाकोत्तर महाविद्यालय 197
- भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान(आई.आई.टी.) 01
- आकाशवाणी केंद्र 03
- राज्यसभा सीटें 03
- लोकसभा सीटें 05
- विधानसभा सदस्य सीटें 70 (एक एंग्लो इंडियन सदस्य नामित)
- विधान परिषद (गठन नहीं)
- राज्य की मुख्य भाषा हिंदी
- राज्य की मुख्य बोलियाँ गढ़वाली तथा कुमाउंनी
- उप बोलियाँ जोहारी तथा जौनसारी
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जनपद चमोली (8019 वर्ग कि.मी.)
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जनपद बागेश्वर (1696 वर्ग कि.मी.)
- मुख्य राष्ट्रीय उद्यान 06
- वन्य जंतु विहार 07
- सैन्य रेजीमेंट 03 (गढ़वाल, कुमाऊँ एवं दि बंगाल सैपर्स)
- हवाई अड्डे 05 जौलीग्रांट (देहरादून), पन्तनगर, नैनी-सैनी(पिथौरागढ़), गौचर (चमोली), चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
- को-आपरेटिव बैंक 235 (कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों सहित)
- राज्य पशु कस्तूरी मृग
- राज्य पक्षी मोनाल (पर्वतीय मोर)
- राज्य वृक्ष बुरास
- कुल बैंक शाखायें 2,366
- राज्य पुष्य ब्रह्मकमल
- प्रथम राज्यपाल स. सुरजीत सिंह बरनाला
- प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी (अंतरिम),श्री नारायणदत्त तिवारी (निर्वाचित)
- प्रथम विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रकाश पंत
- प्रथम पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कांत सरन
- मुख्य न्यायाधीश (उच्च न्यायालय) न्यायमूर्ति श्री अशोक ए० देसाई
- प्रथममहिला राज्यपाल श्रीमती मार्टेट आल्वा
- प्रथम महाधिवक्ता श्री एल०पी० नैथानी
- महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ० सन्तोष चौहान
- प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त डॉ० रघुनंदन सिंह टोलिया
- भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पन्त
- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता सुमित्रा नन्दन पन्त
- एवरेस्ट पर चढ़ने वाली देश एवं राज्य की प्रथम महिला सुश्री बछेन्द्रीपाल
- थल सेना अध्यक्ष (17वें ) डॉ० विपिन चन्द्र जोशी
- थल सेना अध्यक्ष (27वें ) बिपिन रावत
- प्रथम सी०डी०एस० बिपिन रावत
- प्रथम समाचार पत्र द हिल्स मसूरी
- प्रथम हिन्दी समाचार पत्र गढ़वाल समाचार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें