उत्तराखंड में नदियों का अपवाह तंत्र (Drainage system of rivers in Uttarakhand)
- भारत का सबसे बड़ा जलग्रहण क्षेत्र है हिमालय
- भारत की प्रमुख नदियों (गंगा, यमुना, शारदा, सरयू, सरस्वती, भागीरथी) का उद्गम स्थल है हिमालय
- उत्तराखण्ड में बहने वाली अधिकांश नदियाँ कहाँ से निकलती हैं? हिमालय
उत्तराखण्ड का नदी तन्त्र
- उत्तराखण्ड में बहने वाली अधिकांश नदियों का प्रवाह किस दिशा में होता है? दक्षिण-पूर्व दिशा में
- उत्तराखण्ड की सबसे लम्बी नदी है काली (252 किमी)
- उत्तराखण्ड में लम्बाई की दृष्टि से नदियों का क्रम है काली (252 किमी), भागीरथी ( 205 किमी), अलकनन्दा (195 किमी)तथा पश्चिमी रामगंगा (155 किमी)
- पुराणों में भागीरथी, अलकनन्दा, धौलीगंगा, नन्दाकिनी, पिण्डर, मन्दाकिनी एवं नयार नदियों को मिलाकर कहा गया है सप्त सामुद्रिक स्रोत
- उत्तराखण्ड में मुख्य नदी तन्त्र कितने हैं? 3 (गंगा नदी तन्त्र, यमुना नदी तन्त्र एवं शारदा (काली) नदी तन्त्र)
गंगा नदी तन्त्र
- गंगा नदी का उद्गम स्रोत क्या है? गंगोत्री ग्लेशियर
- गंगोत्री ग्लेशियर से गंगा का उद्गम किस नाम से होता है? भागीरथी
- भागीरथी तथा अलकनन्दा नदियों के संगम के पश्चात् इसे किस नाम से जाना जाता है? गंगा
- देवप्रयाग में किन नदियों का संगम होता है? भागीरथी एवं अलकनन्दा
- देवप्रयाग से हरिद्वार तक उत्तराखण्ड में गंगा की लम्बाई कितनी है? 96 किमी
- गंगा नदी में व्यास घाट के पास फुलचट्टी नामक स्थान पर कौन-सी नदी मिलती है? नाद गंगा नदी
- चन्द्रभागा नदी किस स्थान पर गंगा नदी से मिलती है? ऋषिकेश (देहरादून)
- हरिद्वार जिले में गंगा नदी तन्त्र में मिलने वाली नदियाँ हैं रतमऊ एवं सोलानी नदियाँ
- गंगा नदी तन्त्र के उपतन्त्र कौन-से हैं? भागीरथी एवं अलकनन्दा उपतन्त्र
भागीरथी उपतन्त्र
- भागीरथी का उद्गम स्रोत है गोमुख (गंगोत्री हिमनद)
- गंगोत्री से देवप्रयाग तक भागीरथी नदी की कुल लम्बाई कितनी है? 205 किमी
- किन नदियों को सास-बहू के नाम से जाना जाता है? भागीरथी और अलकनन्दा नदी को
- गंगोत्री के समीप भागीरथी से मिलने वाली नदियाँ कौन-सी हैं? रुद्रगंगा, जाह्नवी, जाडगंगा, सियागंगा, मिलुनगंगा
- भिलंगना नदी का उद्गम स्रोत क्या है? खतलिंग ग्लेशियर (टिहरी)
- किस स्थान पर भिलंगना नदी भागीरथी नदी से जाकर मिलती है? गणेश प्रयाग (पुराना टिहरी शहर)
- भिलंगना नदी की लम्बाई कितनी है 110 किमी
- मेदेगंगा, दूधगंगा, धर्मगंगा एवं बालगंगा किसकी सहायक नदियाँ हैं? भिलंगना नदी की
अलकनन्दा उपतन्त्र
- अलकनन्दा का प्राचीन नाम क्या है? विष्णुगंगा
- अलकनन्दा नदी का उद्गम स्रोत है अल्कापुरी बांक हिमनद (सतोपन्थ ताल)
- अलकनन्दा नदी की सतोपन्थ ताल से देवप्रयाग तक कुल लम्बाई कितनी है? 195 किमी
- सरस्वती, पश्चिमी घौलीगंगा, लक्ष्मण गंगा, नन्दाकिनी, पिण्डार व मन्दाकिनी किस नदी की सहायक नदियाँ हैं? अलकनन्दा नदी की
- किस स्थान पर अलकनन्दा एवं सरस्वती नदी का संगम होता है? केशवप्रयाग (चमोली)
- अलकनन्दा एवं लक्ष्मण गंगा के संगम पर स्थित घाट कौन-सा है? गोविन्द घाट
- अलकनन्दा नदी का अन्य नाम है हिरण्यवती
- सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है देवताल (कामेट चोटी)
- उत्तराखण्ड के पंचप्रयाग हैं विष्णुप्रयाग, नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग
- अलकनन्दा व विष्णु गंगा (पश्चिमी धौलीगंगा) का संगम स्थल है विष्णुप्रयाग (चमोली)
- विष्णु गंगा (पश्चिमी धौलीगंगा) की सहायक नदियाँ कौन-सी हैं? ऋषिगंगा, गणेशगंगा, कियागाड़, गिरथी नन्दप्रयाग
- (चमोली) में किन नदियों का संगम होता है? अलकनन्दा और नन्दाकिनी का
- नन्दाकिनी नदी कहाँ से निकलती है? त्रिशूल पर्वत के नन्दा घुघटी से
- कर्णप्रयाग किन नदियों का संगम स्थल है पिण्डार एवं अलकनन्दा नदी
- पिण्डार नदी की कुल लम्बाई कितनी है? 105 किमी
- रुद्रप्रयाग संगम स्थल है अलकनन्दा एवं मन्दाकिनी नदी का
- मन्दाकिनी नदी का उद्गम स्रोत है मन्दराचल श्रेणी (केदारनाथ)
- किस वर्ष मन्दाकिनी नदी के जलागम क्षेत्र में अधिक वर्षा के कारण केदार घाटी की आपदा आई थी? वर्ष 2013
- पंच प्रयागों में अन्तिम प्रयाग कौन-सा है? देवप्रयाग
- देवप्रयाग किन नदियों का संगम स्थल है? अलकनन्दा एवं भागीरथी
गंगा नदी तन्त्र की अन्य नदियाँ
- पौड़ी की व्यास घाटी के पास गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदी है नयार नदी
- दूधातोली से सतुपुली तक नयार नदी की कुल लम्बाई कितनी है? 109 किमी
- पश्चिमी रामगंगा नदी का उद्गम स्रोत है दूधातोली श्रेणी
- पश्चिमी रामगंगा नदी किस स्थान पर गंगा से मिलती है? कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
- उत्तराखण्ड को अन्तिम नदी है पूर्वी रामगंगा नदी
- पूर्वी रामगंगा नदी का उद्गम स्रोत है पोण्टिंग तथा नामिक हिमनद (पिथौरागढ़)
- उत्तराखण्ड की उत्तरमुखी नदी कौन-सी है, जो हिमनद से नहीं निकलती? कोसी
- देवगाड़, मिनोलगाड़ एवं सुमालीगाड़ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं? कोसी की
यमुना नदी तन्त्र
- यमुना नदी का उद्गम स्रोत है यमुनोत्री हिमनद
- यमुना की यमुनोत्री से ढालीपुर तक की कुल लम्बाई कितनी है? 136 किमी
- यमुना नदी की यमुनोत्री से इलाहाबाद तक कुल लम्बाई- 1,384 किमी
- यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है टॉस
- टौंस नदी का उद्गम स्रोत है स्वर्गारोहिणी ग्लेशियर ( बन्दरपूंछ पर्वत)
- सुपिन शाखा सम्बन्धित है टौंस नदी से
- टौंस नदी कालसी व डाकपत्थर के बीच किस नदी से मिलती है? यमुना नदी से
- कौन-सी नदी देहरादून के रामपुर मण्डी के पास यमुना नदी में मिलती है? आसन नदी
- ऋषिगंगा, हनुमानगंगा, कृष्णागाड़, बनाड़गाड़, खुतनुगाड़, बरनीगाड़, आदि नदियाँ किस नदी तन्त्र की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं? यमुना नदी तन्त्र
काली (शारदा) नदी तन्त्र
- काली (शारदा) नदी का उद्गम स्रोत है मिलम (कालापानी)
- काली नदी को स्थानीय भाषा में कहा जाता है कालापानी गाड़
- उत्तराखण्ड में त्रिपुलेख से टनकपुर तक काली नदी की लम्बाई है 252 किमी
- काली नदी का वर्णन स्कन्ध पुराण में किस नाम से किया जाता है? श्यामा नदी
- किस नदी का 'गंगा प्रवाह वृद्धि में प्रमुख स्थान है काली नदी का
- काली नदी के प्रमुख सहायक उपतन्त्र हैं कुठीयांग्टी उपतन्त्र, पूर्वी धौलीगंगा उपतन्त्र, गौरीगंगा उपतन्त्र एवं सरयू उपतन्त्र
- कुंठीयांग्टी नदी उपतन्त्र का उद्गम स्थल है जैक्सर श्रेणी (पश्चिमी ढाल)
- किस स्थान पर गौरीगंगा एवं कालीगंगा का संगम होता है? जौलजीवी (पिथौरागढ़)
- कौन-सा नदी तन्त्र नेपाल तथा उत्तराखण्ड का बॉर्डर बनाता है? गौरीगंगा उपतन्त्र
- उत्तराखण्ड की सर्वाधिक अपवाह क्षेत्रवाली नदी है काली (11,467 वर्ग किमी)
- काली नदी को सर्वाधिक जलराशि देने वाली पवित्र नदी है सरयू (कुमाऊँ)
- सरयू नदी किस जनपद से निकलती है? बागेश्वर
- कौन-सी नदी बागेश्वर तथा रामेश्वर आदि स्थानों से 146 किमी बहती हुई पंचेश्वर पहुंचकर काली नदी में मिल जाती है? सरयू नदी
प्रमुख नदियों की उत्तराखण्ड में लम्बाई एवं इनके किनारे स्थित नगर/कस्बे
- टनकपुर, जौलजीवी, झुलाघाट, मपिला एवं जिब्ती नगर किस नदी के किनारे स्थित है? काली नदी
- भागीरथी नदी की उत्तराखण्ड में कुल लम्बाई है 205 किमी
- अलकनन्दा नदी के किनारे स्थित नगर है बद्रीनाथ, जोशीमठ, नन्दप्रयाग, श्रीनगर एवं गोपेश्वर
- कौसानी, कोसी खेरेना एवं रामनगर किस नदी के किनारे स्थित हैं? कोसी नदी
- उत्तराखण्ड में पश्चिमी रामगंगा नदी की कुल लम्बाई कितनी है? 155 किमी
- सरयू नदी के किनारे स्थित नगर हैं बैजनाथ, बागेश्वर, शेराघाट
- उत्तराखण्ड में यमुना नदी की कुल लम्बाई कितनी है? 136 किमी
- नई टिहरी, गवाणा एवं गंगी नगर किस नदी के किनारे स्थित है? भिलंगना नदी
- पूर्वी रामगंगा नदी के किनारे स्थित नगर है रामेश्वर एवं विस्थी
- सिमली, भराल एवं नारायण वगड़ किस नदी के किनारे स्थित है? पिण्डार नदी
- गौरी गंगा नदी की उत्तराखण्ड में कुल लम्बाई है 104 किमी
- गंगा नदी के किनारे स्थित नगर हैं देवप्रयाग, कोड़ियाला, शिवपुरी, ऋषिकेश एवं हरिद्वार
- उत्तराखण्ड में गंगा नदी की कुल लम्बाई है 96 किमी
- पश्चिमी घौलीगंगा नदी के किनारे स्थित नगर हैं मलारी, जेलम एव तपोवन
- केदारनाथ, रामबाड़ा, सोनप्रयाग, सीतापुर, ऊखीमठ एवं तिलवाड़ा नगर किस नदी के किनारे स्थित हैं? मन्दाकिनी
- मन्दाकिनी नदी की उत्तराखण्ड में कुल लम्बाई है 72 किमी
प्रदेश में नदियों का प्रवाह-पथ
नदी से -तक अनुमानित दूरी(Km)
- काली नदी लिपुलेख-टनकपुर 244
- भागीरथी गोमुख-देवप्रयाग 238
- अलकनन्दा बद्रीनाथ-देवप्रयाग 265
- कोसी कौसानी-सुल्तानपुर 168
- रामगगा(पश्चिमी) दूधातोली-कालागढ़ 155
- टोन्स (तमसा) हर-की-दून-डाकपत्थर 148
- सरयू झुन्डी-पंचेश्वर 211
- यमुना यमुनोत्री-ढालीपुर 136
- रामगंगा (पूर्वी) नामिक ग्लेशियर-रामेश्वर 108
- पिण्डर पिण्डारी ग्लेशियर-कर्णप्रयाग 105
- गोरी मिलम-जौलजीवी 309
- गौला पहाड़पानी-किच्छा 102
- धौली (चमोली) देववन हिमनद-विष्णुप्रयाग 94
- धौली (पिथौरागढ़) गोवानखना हिमनद-तवाघाट 91
- नयार (पूर्वी) दूधातोली-सतपुली 76
- नयार (पश्चिमी) दूधातोली-सतपुली 67
- मंदाकिनी केदारनाथ-रुद्रप्रयाग 84
- गगां देवप्रयाग-हरिद्वार 96
- नन्दाकिनी नन्दाघुघटी-नंदप्रयाग 56
- कुटी लम्पियाधूरा-कालीनदी 54
- लधिया थाली-चूका 52
- लोहावती एबोट माउंट-कालीनदी 48
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें