महाकाल शायरी | महाकाल शायरी 2 लाइन
हम महाकाल के दीवाने हैं, तान के सीना चलते हैं,
ये महाकाल का जंगल है, जहाँ शेर करते दंगल है!!
माया को चाहने वाला बिखर जाता है,
और महाकाल को चाहने वाला निखर जाता है!!
अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चांडाल का,
काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का!!
गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा,
हिल जाये जहान सारा, जब गूंजे महाकाल का नारा!!
मृत्यु का भय उनको है, जिनके कर्मो में दाग है,
हम महाकाल के भक्त हैं, हमारे खून में ही आग है!!
गांजे में गंगा बसी चीलम में चार धाम,
कंकर में शंकर बसे और जग में महाकाल!!
महाकाल शायरी 2 लाइन
भांग से सजी हैं सूरत तेरी, करू कैसे इसका गुणगान,
जब हो जायेगी आँखे मेरी भी लाल तभी दिखेगे महाकाल!!
अंदाज हमारे कुछ निराले हैं,
क्योंकि हम महाकाल वाले हैं!!
महाकाल तेरा शुक्रिया जो तूने मुझे दीवाना बना दिया,
मैं खुद से था बेगाना और तूने मुझे अपना बना लिया!!
किसी से रखा नहीं अब मैंने कोई वास्ता,
महाकाल ही मेरी मंजिल, अब महाकाल ही मेरा रास्ता!!
मिलती है तेरी भक्ति महाकाल बड़े जतन के बाद,
पा ही लूंगा तुझे शमशान में जलने के बाद!!
महाकाल शायरी एटीटूड
यारो फना होने की इजाजत ली नहीं जाती,
ये महाकाल की मोहब्बत है, पूछ के की नहीं जाती!!
हिन्दूगिरी के बादशाह हैं हम तलवार हमारी रानी हैं,
दादागिरी तो करते ही हैं, बाकी महाकाल की मेहरबानी हैं!!
काल का भी उस पर क्या आघात हो,
जिस बंदे पर महाकाल का हाथ हो!!
महाकाल का भक्त हूँ भैया,
ज्यादा इज्जत देने की आदत नहीं है!!
महाकाल की शायरी
जो समय की चाल है, अपने भक्तों की ढाल है,
पल में बदल दे सृष्टि को, वो महाकाल है!!
जो सुकून नहीं पूरे संसार में,
वह सुकून है मेरे महाकाल के दरबार में!!
खौफ फैला देना नाम का, कोई पूछे तो कह देना,
भक्त लौट आया है महाकाल का!!
खुशबू आ रही है कहीं से गांजे और भांग की,
शायद खिड़की खुली रह गयी है, मेरे महाकाल के दरबार की!!
सब का होगा बेड़ा पार अगर,
महाकाल की भक्ति में डूबेगा यह संसार!!
महाकाल शायरी हिंदी
माथे का तिलक कभी हटेगा नहीं, और जब तक जिन्दा हूँ,
तब तक महाकाल का नाम मुँह से मिटेगा नहीं!!
हमें किसका भय ये दुनिया तो बस मोह माया का जंजाल है,
हम तो भक्त है उसके जो कालों का काल है!!
दौलत छोड़ी, दुनिया छोड़ी, सारा खजाना छोड़ दिया,
महाकाल के प्यार में दिवानों ने राज घराना छोड़ दिया!!
झुकता नहीं शिव भक्त किसी के आगे,
वो काल भी क्या करेगा महाकाल के आगे!!
उज्जैन महाकाल शायरी
तेरे एहसासों पर मेरा अख्तियार हो जाए,
ऐ महाकाल, उज्जैन आने का मेरा सपना साकार हो जाए!!
कौन कहता है भारत में फॉग चल रहा है?
यहाँ तो सिर्फ महाकाल के भक्तों का खौफ चल रहा है!!
बड़ी बरकत है महाकाल तेरी भक्ति में,
जब से की है, कोई दुख दर्द ही नहीं होता!!
शमशान की शांति में दबा एक शोर हूँ,
महाकाल का भक्त मैं तो एक अघोर हूँ!!
महाकाल लव शायरी
कट जाएंगे सारे संकट इनकी शरण में,
बैठ कर तो देखो मेरे महाकाल के श्री चरणों में!!
चल रहा हूँ धूप में तो महाकाल तेरी छाया है,
शरण है तेरी सच्ची बाकी तो सब मोह माया है!!
बाबा मेरी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है,
आपके चरणों में रहना आपकी मेरे ऊपर मेहरबानी है!!
महाकाल शायरी सैड
जब भी मैं अपने बुरे हालातो से घबराता हूँ,
तब मेरे महाकाल की आवाज आती है, रुक मैं आता हूँ!!
क्या करूँगा मैं अमीर बन कर,
मेरा महाकाल तो फकीर का दीवाना है!!
कैसे कह दूँ कि मेरी हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब जब भी रोया मेरे महाकाल को खबर हो गई!!
महाकाल की भक्ति में डूबे रहकर ही जीवन में शांति और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। इन शायरी और स्टेटस को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करके महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था को व्यक्त कर सकते हैं।
🌞 Good Morning & Suvichar Blog Links List
-
🔗 Good Morning Messages in Hindi
-
🔗 Good Morning – Have a Good Day
-
🔗 Good Morning Friends – Shayari Collection
-
🔗 Suprabhat – Aaj Ki Subah Ko Preranadayak Banayein
-
🔗 Suvichar – Jeevan Ko Samajhne Ki Kala
-
🔗 Good Thoughts – शुभ विचार हिंदी में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें