सर्वश्रेष्ठ महादेव शायरी हिंदी में
महादेव शिव के प्रति भक्ति, श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करने का सबसे सुंदर तरीका शायरी है। महादेव की शायरियाँ उनके अद्भुत व्यक्तित्व, शक्ति और उनके प्रति अनन्य प्रेम का वर्णन करती हैं। यहाँ प्रस्तुत हैं महादेव के भक्तों के लिए कुछ खास शायरियाँ।
1. तेरा दर हो, मेरा सर हो
"तेरा दर हो, मेरा सर हो,
ये मोहब्बत बस यूँ ही उम्र भर हो।"
🕉️🙏🕉️
2. महाकाल की भक्ति
"मिलती है तेरी भक्ति महाकाल बड़े जतन के बाद,
पा ही लूँगा तुझे मैं… श्मशान में जलने के बाद।"
🕉️🙏🕉️
3. भोलेनाथ का सच्चा भक्त
"महाकाल तुमसे छुप जाए मेरी तकलीफ,
ऐसी कोई बात नहीं।
तेरी भक्ति से ही पहचान है मेरी,
वरना मेरी कोई औकात नहीं।"
🕉️🙏🕉️
4. शिव की दया
"कैसे कह दूँ कि मेरी,
हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब-जब भी रोया,
मेरे भोलेनाथ को खबर हो गई।"
🕉️🙏🕉️
5. महाकाल की कृपा
"ना गिन के दिया, ना तोल के दिया,
मेरे महाकाल ने जिसे भी दिया,
दिल खोल के दिया।"
🕉️🙏🕉️
6. महाकाल का आशीर्वाद
"कृपा जिनकी मेरे ऊपर,
तेवर भी उन्हीं का वरदान है।
शान से जीना सिखाया जिसने,
'महाकाल' उनका नाम है।"
🕉️🙏🕉️
7. महाकाल के प्रति प्रेम
"बैरागी बने तो जग छूटे,
सन्यासी बने तो छूटे तन।
महाकाल से प्रेम हो जाए,
तो छूटे आत्मा के सब बंधन।"
🕉️🙏🕉️
8. भोले बाबा की शायरी
"जो समय की चाल हैं,
अपने भक्तों की ढाल हैं।
पल में बदल दे सृष्टि को,
वो मेरे महाकाल हैं।"
🕉️🙏🕉️
9. शिव की शक्ति
"मौत का डर उनको लगता है,
जिनके कर्मों में दाग हैं।
हम तो महाकाल के भक्त हैं,
हमारे तो खून में ही आग है।"
🕉️🙏🕉️
10. शिव की ज्योति
"शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है।
जो भी जाता है भोले के द्वार,
उसे कुछ ना कुछ जरूर मिलता है।"
🕉️🙏🕉️
11. महाकाल की भक्ति में सुकून
"झोली उनकी खुशियों से भर जाती है,
जिनके दिल में शिव शक्ति बस जाती है।"
🕉️🙏🕉️
12. महादेव का अद्वितीय साथ
"तुम्हारी चौखट पर सर रख दिया,
भार मेरा उठाना होगा।
मैं भला हूँ बुरा हूँ…
मेरे महाकाल, मुझे अपना बनाना पड़ेगा।"
🕉️🙏🕉️
13. महाकाल का सच्चा दीवाना
"पागल सा बच्चा हूँ,
पर दिल से सच्चा हूँ।
थोड़ा सा आवारा हूँ,
पर महादेव तेरा ही दीवाना हूँ।"
🕉️🙏🕉️
14. शिव के चरणों का सुख
"शिव के चरणों में है मिलते,
सारे तीर्थ चारों धाम।
करनी का सुख तेरे हाथों,
शिव के हाथों में परिणाम।"
🕉️🙏🕉️
15. महाकाल का आशीर्वाद
"अच्छे कर्मों से बड़ी राहत क्या होगी,
नेकी से बड़ी इबादत क्या होगी।
जिस इंसान के सिर पर साया हो महाकाल का,
तो उसे जिंदगी से शिकायत क्या होगी।"
🕉️🙏🕉️
निष्कर्ष
महादेव की शायरियाँ उनके अनुयायियों के लिए भक्ति, प्रेम और विश्वास का प्रतीक हैं। ये शायरियाँ उनकी महिमा का वर्णन करती हैं और जीवन में उनके अद्भुत आशीर्वाद को महसूस करने का अवसर प्रदान करती हैं।
हर हर महादेव!
🌞 Good Morning & Suvichar Blog Links List
-
🔗 Good Morning Messages in Hindi
-
🔗 Good Morning – Have a Good Day
-
🔗 Good Morning Friends – Shayari Collection
-
🔗 Suprabhat – Aaj Ki Subah Ko Preranadayak Banayein
-
🔗 Suvichar – Jeevan Ko Samajhne Ki Kala
-
🔗 Good Thoughts – शुभ विचार हिंदी में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें