Featured post

महादेव की शायरी हिंदी में | Mahadev Ki Shayari in Hindi

महादेव की शायरी हिंदी में | Mahadev Ki Shayari in Hindi

भगवान शिव की भक्ति अद्भुत और आनंदमय है। उनके भक्तों के दिल से निकली शायरियां उनकी महिमा और कृपा का वर्णन करती हैं। यहाँ कुछ बेहतरीन महादेव शायरियां प्रस्तुत की गई हैं, जो आपके दिल को शिव भक्ति से भर देंगी।


महाकाल शायरी

1.
काल भी तुम और महाकाल भी तुम,
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्यम भी तुम।
जय भोलेनाथ।


शिव भक्ति शायरी

2.
शिव की भक्ति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है।
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम,
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है।
जय भोलेनाथ।


भोलेनाथ शायरी

3.
भोले आएं आपके द्वार,
संग लेकर सारा परिवार।
करें आप पर खुशियों की बौछार,
आ जाए आपके जीवन में बहार।
जय भोलेनाथ।


महादेव आशीर्वाद शायरी

4.
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया।
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया।
जय भोलेनाथ।


भांग और उमंग की शायरी

5.
आज जमा लो भांग का रंग,
आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग।
भगवान भोले की कृपा बरसे आप पर,
जीवन में भर जाए नई उमंग।
जय भोलेनाथ।


महाकाल के अनोखे भक्त

6.
बाबा की तारीफ करें कैसे,
मेरे शब्दों में इतना जोर नहीं।
सारी दुनिया में जाकर ढूंढ लेना,
मेरे महाकाल जैसा कोई और नहीं।
जय भोलेनाथ।


भय से दूर महाकाल के भक्त

7.
मृत्यु का खौफ़ उनको लगता है, जिनके कर्मों में दाग है।
हम तो महाकाल के भक्त हैं, अपने तो खून में ही आग है।
हर हर महादेव।


अमरनाथ और महादेव की माया

8.
अदभुत भोले तेरी ये माया,
अमरनाथ में डेरा जमाया।
नीलकंठ में बसा तेरा साया,
तू ही मेरे दिल में समाया।
हर हर महादेव।


शिव का अडिग विश्वास

9.
कर्ता करे न कर सके,
शिव करे सो होय।
तीनों लोक नौ खंड में,
शिव से बड़ा न कोय।
हर हर महादेव।


महाकाल का नारा

10.
गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा।
हिल जाये ये जग सारा, जब गूंजे महाकाल का नारा।


इन शायरियों को अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें और भगवान महादेव की भक्ति का आनंद लें। हर हर महादेव!


🔗 आपके अन्य महादेव गुड मॉर्निंग शायरी ब्लॉग्स (Related Links):

👉 Top 10 Good Morning Mahadev Quotes in Hindi

👉 Top 10 Mahadev Good Morning Quotes in Hindi

👉 Lord Shiva Good Morning Greetings in Hindi

👉 Top 10 Mahogany Good Morning Quotes in Hindi

👉 Har Har Mahadev | Jai Bholenath Good Morning Status

👉 Good Morning Status With Mahadev Vibes

टिप्पणियाँ