दीपक डोबरियाल - (Deepak Dobriyal)

दीपक डोबरियाल - (Deepak Dobriyal)

दीपक डोबरियाल जीवनी

दीपक डोबरियाल एक भारतीय फिल्म अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट है। दीपक डोबरियाल का जन्म 1 सितंबर 1975 उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। लेकिन उनका परिवार पौड़ी गढ़वाल से दिल्ली तभी वापस अ गया था जब वह महज पांच वर्ष के थे। 

पढ़ाई 

दीपक डोबरियाल ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली के गवर्मेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल से संपन की थी।  

एक्टिंग करियर 

उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1994 में थिएटर से की थी। उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म मकबूल से की थी। उन्हें हिंदी हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म ओमकारा से मिली। इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म में उन्हें उनकेअभिनय के लिए फिल फेयर अवार्ड से भी सम्मनित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय से सबको फिल्म तनु वेड्स मनु में पप्पी की भूमिका से आश्चर्यचकित कर दिया।  

दीपक डोबरियाल - नई पीढ़ी के युवा सिनेमा अभिनेता, फिल्म 'दिल्ली -6' मे जलेबी वाला और ओमकारा मे राज्जू से चर्चित। अरविन्द गौड़ के निर्देशन मे ६ वर्ष तक नाटको मे काम करने के बाद गत सालो मे दीपक डोबरियाल ने अपने ताजगी भरे सनसनाते अभिनय से बॉलीवुड मे अलग पहचान बनाई है। 'मकबूल' से लेकर ओमकारा, 1971, शौर्य, दिल्ली-६ तक हर फिल्म में दीपक डोबरियाल ने खुद को साबित किया है। दीपक को ओमकारा के लिये फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला है।

शुरुआती जीवन

दीपक डोबरियाल के माता पिता पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के सतपुली तहसील में कबरा गाँव के हैं। इनके शिक्षा दिल्ली में और पिता आईएसआई संस्था मेंं काम करते थे। दीपक डोबरियाल की बचपन से ही अभिनय में गहरी दिलचस्पी थी। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद दीपक ने 1994 मे सुप्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अरविन्द गौड़ के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। अस्मिता नाट्य संस्था के साथ अरविंद गौड़ के निर्देशन मे ६ वर्ष तक अभिनय प्रशिक्षण लिया दीपक डोबरियाल 17 जनवरी 2009 में लारा भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे 

प्रमुख नाटक

अरविन्द गौड़ के पसन्दिदा दीपक डोबरियाल दिल्ली रंगमंच के स्टार अभिनेता रहे है। अरविंद गौड़ के साथ दीपक डोबरियाल के प्रमुख नाटक मे गिरीश कर्नाड का तुगलक, धर्मवीर भारती का अंधा युग,स्वदेश दीपक का कोर्ट मार्शल, महेश दत्ताणी का फाइनल सोलुसन्स, भीष्म साहनी का माधवी, बेर्तोल्त ब्रेस्त् का कोकेशियान चाक सर्किल,नाग बोडस का अम्मा तुझे सलाम,गिरीश कर्नाड का रक्त् कल्याण (Taledanda), राम गोपाल बजाज द्वारा हिन्दी अनुवाद, अशोक लाल का एक मामूली आदमी, दरिओ फो का ऑपरेशन तीन स्टार, यूजीन ओ नील का डिजायर अन्डर द एल्मस, चेखव का लोग- बाग आदि शामिल है।

प्रमुख फिल्म

चोर चोर सुपर चोर - सतबीर के रूप में प्रमुख अभिनेता।
दिल्ली -6, जलेबी वाला, राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित, अभिनेता- अभिषेक बच्चन, ओम पुरी, ऋषि कपूर, सोनम कपूर, गुलशन ग्रोवर, वहीदा रहमान, दिव्य दत्ता, सुप्रिया पाठक, प्रेम चोपड़ा, अतुल कुलकर्णी, पवन मल्होत्रा, के के रैना, साइरस, शीबा चड्ढा, अदिति राव और दीपक डोबरियाल.
शौर्य - जावेद खान, निर्देशित, समर खान द्वारा अभिनेता- राहुल बोस, के के मेनन, मोनिका लांबा, जावेद जाफरी, पंकज त्रिपाठी.(2008)
1971 -फ्लाइट लेफ्टिनेंट ग्रुटू (2007)
ओमकारा- राज्जू तिवारी, (2006), निर्देशित - विशाल भारद्वाज। अभिनेता- अजय देवगन, सैफ अली खान, करीना कपूर, विवेक ओबेराय.
ब्लू अमरेला (2005)- रोबोट मालिक, अभिनेता- श्रेया शर्मा, पंकज कपूर.
मकबूल (2003)-थापा- विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित, मैकबैथ पर आधारित, अभिनेता- पंकज कपूर, इरफ़ान ख़ान, तब्बू, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, पीयूष मिश्र, मखीजा और दीपक डोबरियाल

नई फिल्म्स

गुलाल - अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित।
मुंबई कटिंग - अनुराग कश्यप, जाहनु बरुआ, रितुपर्णो घोष, कुंदन शाह, सुधीर मिश्रा, राहुल ढोलकिया, रेवती, मनीष झा, सशंक घोष, रुचि नारायण और आयुष रैना द्वारा निर्देशित।
भेड़िया (फ़िल्म)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड (Tarakeshwar Mahadev Temple Pauri Garhwal Uttarakhand)

हमारा उत्तराखंड, हमारी पहचान: देवभूमि का एक सजीव चित्रण - Our Uttarakhand, Our Identity: A Lifelike Depiction of Devbhoomi

नरेंद्र सिंह नेगी: उत्तराखंड के महान लोकगायक और संगीतकार - Narendra Singh Negi: The greatest folk singer and musician of Uttarakhand

नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा गाए गए फिल्मों के गीतों की सूची - List of songs from movies sung by Narendra Singh Negi

क्यूंकालेश्वर मंदिर (Kyunkaleshwar Temple, Pauri Garhwal)

बिनसर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड (Binsar Mahadev Temple Pauri Garhwal Uttarakhand)

नरेंद्र सिंह नेगी के एलबम्स की सूची - List of Narendra Singh Negi albums