महादेव शायरी स्टेटस इन हिंदी | Mahakal Shayari Status in Hindi
प्रस्तुतकर्ता
Trilok Singh Negi
को
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
महादेव शायरी स्टेटस इन हिंदी | Mahakal Shayari Status in Hindi
हर हर महादेव! भोलेनाथ की अद्भुत शायरी संग्रह
महादेव, शिव शंभू, और भोलेनाथ का नाम सुनते ही दिल में श्रद्धा और जोश भर जाता है। उनकी आराधना में भक्त अपनी भावनाओं को शायरी और स्टेटस के माध्यम से व्यक्त करते हैं। प्रस्तुत हैं महादेव और महाकाल की भक्ति में रची कुछ बेहतरीन शायरी।
महादेव शायरी
1. अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चांडाल का, काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।
2. भांग से सजी हैं सूरत तेरी, करू कैसे इसका गुणगान, जब हो जायेगी आँखे मेरी भी लाल तभी दिखेगे महाकाल।
3. मैं तो बस एक हूं फकीर, मेरे महादेव ने बदली मेरी तकदीर।
4. मिलती है तेरी भक्ति महाकाल बड़े जतन के बाद, पा ही लूंगा तुझे शमशान में जलने के बाद।
5. केदार की घाटी और मौसम सुहाना, दिल में केदार और मैं केदारनाथ का दीवाना।
महाकाल शायरी
6. ना पूछो मुझसे मेरी पहचान, मैं तो भस्मधारी हूं। भस्म से होता जिनका श्रृंगार, मैं उस महाकाल का पुजारी हूं।
7. अंगार नहीं फौलाद हैं हम, बाबा महाकाल के दास हैं हम। हर हर महादेव।
8. हालात के साथ वो बदलते हैं, जो कमजोर होते हैं। हम तो महाकाल के लाडले हैं, हालात ही बदल कर रख देते हैं।
9. माया को चाहने वाला बिखर जाता है, महादेव को चाहने वाला निखर जाता है।
10. कृपा जिनकी मेरे ऊपर तेवर भी उन्हीं का वरदान है, शान से जीना सिखाया जिसने “महाकाल” उनका नाम है।
भोलेनाथ की स्तुति में और भी शायरी
11. ज्वाला जलती है डमरू सुबह सुबह बजते हैं, बड़े अद्भुत श्रृंगार से महाकाल सजते हैं।
12. जो अमृत पीते हैं उन्हें देव कहते हैं, और जो विष पीते हैं उन्हें देवों के देव “महादेव” कहते हैं।
13. दुनिया के बदलते रंग देखता हूँ पर, सिर्फ आपको महादेव हर पल अपने संग देखता हूँ। हर हर महादेव।
14. किस्मत लिखने वाले को भगवान कहते हैं, और बदलने वाले को भोलेनाथ कहते हैं।
15. कोई कहे शिवशंभू और शंकर, कोई कहे कैलाशपति, कोई कहे भूतनाथ, मैं तो कहूँ सबकी सुनो बाबा भोलेनाथ।
हर शायरी में छुपा है महादेव का गुणगान और भक्तों का अटूट विश्वास। आइए, इन शायरी को अपनी सोशल मीडिया पर शेयर करें और महादेव की महिमा का प्रचार करें।
हर हर महादेव।
🔗 आपके अन्य महादेव गुड मॉर्निंग शायरी ब्लॉग्स (Related Links):
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें