Asha Negi (आशा नेगी)

Asha Negi (आशा नेगी)

Asha Negi (आशा नेगी)

आशा नेगी भारतीय टीवी सीरियल की अभिनेत्री हैं। आशा एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। आशा का लोकप्रिय किरदार, सीरियल ‘पवित्रा रिश्ता’ में ‘पूर्वी’ का माना जाता है। आशा ने अपने अभिनय की शुरुआत 2009 से की थी। आशा का पहला सीरियल ‘सपनों से भरे नैना’ था। यह सीरियल स्टार प्लस पर दर्शाया जाता था। आशा को सबसे ज़्यादा कामयाबी ज़ी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी।
2014 में आशा ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में अपने साथी ‘रिथविक धनजानी’ के साथ कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। उन दोनों ने इस शो को जीत कर साबित किया था की वह दोनों अच्छे अभिनेता के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। आशा ने अपने होस्टिंग के हुनर को भी दर्शको के बीच पेश किया था जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया था।

आशा नेगी का प्रारंभिक जीवन

आशा नेगी का जन्म 23 अगस्त 1989 को देहरादून, उत्तराखण्ड में हुआ था। आशा के परिवार में उनकी माँ, पापा, एक भाई और 2 बहने हैं। आशा की माँ का नाम बिना नेगी है। उनकी बड़ी बहन का नाम गीता नेगी हैं। आशा ने अपने स्कूल की पढाई ‘सट. मैरी’स हायर सेकेंडरी स्कूल’, देहरादून से पूरी की है। आशा ने ‘डी.ए.वी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स’, देहरादून से बी. कॉम की डिग्री हासिल की है।
आशा ने अभिनय से पहले कुछ समय मॉडलिंग का काम किया था। उन्होंने 2009 में उत्तराखण्ड में मॉडलिंग की शुरुआत करके ‘मिस उत्तराखण्ड’ का खिताब जीता था। इस जीत के बाद शुरू हुआ था आशा का सफल अभिनेत्री बनने का सफर। आशा ने 2010 से अपने पहले टीवी सीरियल पर ‘मधुरा’ का किरदार अभिनत किया था। आखरी बार आशा को ज़ी टीवी के सीरियल ‘कलीरें’ में देखा गया था।

आशा नेगी का निजी जीवन

आशा नेगी के लोव लाइफ की बात करे तो वो ‘पवित्र रिश्ता’ के को-एक्टर रिथविक धनजानी को पिछले कुछ सालो से डेट कर रही हैं। इन दोनों की मुलाकात सीरियल के दौरान ही हुई थी और प्यार भी वही से शुरू हुआ था। दोनों ने कभी एक दूसरे के रिश्ते को नहीं छुपाया है और दोनों मुंबई में ही लिव-इन रिलेशन में रहते हैं।
रिथविक धनजानी और आशा नेगी ने एक साथ कई शोज में डांस किया है। इन दोनों के फैंस इन्हे ‘अष्विक’ (आशा का अश और रिथविक का विक) नाम से पुकारते हैं। उम्मीद है दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
आशा नेगी की पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में मछली, चावल और चॉकलेट पसंद है। उन्हें एप्पल जूस पीना भी बहुत पसंद है। आशा के पसंदीदा अभिनेता धर्मेंद्र, जॉन अब्राहिम और राम कपूर हैं। अभिनेत्रियों में आशा को रेखा पसंद हैं। आशा नेगी का पसंदीदा रंग नीला और गुलाबी है।
आशा ने अभिनय करने से पहले कुछ समय बैंगलोर के कॉल सेन्टर में काम किया था। आशा को अभिनय का शौक बचपन से ही था, शायद इसलिए वो कम समय में भी अपने अभिनय की बदौलत ज़्यादा लोकप्रिय होने में सफल रही हैं।
Asha Negi (आशा नेगी)

आशा नेगी का व्यवसायिक जीवन

आशा ने 2009 में मिस उत्तराखण्ड का ख़िताब जीता था और फिर देहरादून को छोड़ कर मुंबई आ गई थी। मुंबई में उन्होंने 2010 में अपना पहला सीरियल ‘सपनो से भरे नैना’ में ‘मधुरा’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में कुछ समय तक काम करने के बाद आशा ने कुछ निजी कारणों की वजह से यह सीरियल छोड़ दिया था।
उनके ‘मधुरा’ के किरदार को छोडने के बाद यह किरदार ‘पल्लवी पुरोहित’ ने अभिनय किया था। 2011 में आशा ने सोनी टीवी के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘अपेक्षा मल्होत्रा’ और ‘अपेक्षा अमरनाथ कपूर’ था। इस सीरियल में भी कुछ समय तक अभिनय करने के बाद आशा ने इसे भी अलविदा कह दिया था।
2011 में ही आशा नेगी ने अपना सबसे मशहूर किरदार ‘पूर्वी देशमुख’ को अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल में आशा ने कुछ समय तक एक बेटी का किरदार अभिनय किया था लेकिन सीरियल में लीप लेने के बाद उनका किरदार मुख्य किरदार के रूप में बदल दिया गया था। इस सीरियल के मुख्य किरदार पहले अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे थे और बाद में आशा नेगी और रिथविक धनजानी ने मुख्य किरदार की भूमिका को निभाया था।


यह सीरियल ज़ी टीवी पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल की शुरुआत जून 2009 से हुए थी और अंत अक्टूबर 2014 को हुआ था। इस सीरियल के कुल 1,424 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। इस सीरियल के दौरान ही आशा नेगी और रिथविक धनजानी की मुलाकात हुई थी। इस शो के दौरान, आशा कई और सीरियल जैसे ‘पुनर विवाह, ‘हिटलर दीदी’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘क़ुबूल है’, ‘इंडिया’स बेस्ट ड्रामेबाज़’ इत्यादि में अतिथि के रूप में दिखाई दीं थीं।

2012 में आशा नेगी ने सोनी टीवी के सीरियल ‘शुभ विवाह’ में ‘सेठलक्ष्मी बाई’ के किरदार को दर्शाया था। यह सीरियल फरवरी 2012 से जून 2012 तक ही टीवी पर दर्शाया गया था। 2013 में आशा ने अपने साथी रिथविक के साथ स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नाच बलिए सीजन 6’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो के विजयता भी बने थे।

2014 में आशा नेगी ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘एक मुट्ठी आसमान’ में ‘सुहाना दीवान’ और ‘कल्पना यादव’ का किरदार अभिनय किया था। 2015 में आशा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘कोड रैड’ में ‘सरस्वती’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल के बाद आशा ने कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ में भाग लिया था। 2015 में ही आशा ने स्टार प्लस के सीरियल ‘कुछ तो है तेरे मेरे दर्मियाँ’ में ‘कोयल माधवन वेंकट’ का मुख्य किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल सितम्बर 2015 से जनवरी 2016 तक टीवी पर दर्शाया गया था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 83 एपिसोड ही जनता को दर्शाए गए थे।

आशा नेगी द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

Asha Negi (आशा नेगी)
  1. 2010, स्टार प्लस के सीरियल ‘सपनो से भरे नैना’ में ‘मधुरा’ का किरदार अभिनय किया था।
  2. 2011, सोनी टीवी के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ‘अपेक्षा मल्होत्रा’ और ‘अपेक्षा अमरनाथ कपूर’ का किरदार अभिनय किया था।
  3. 2011 – 2014, ज़ी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्त’ में ‘पूर्वी देशमुख’ का किरदार अभिनय किया था।
  4. 2012, सोनी टीवी के सीरियल ‘शुभ विवाह’ में ‘सेठलक्ष्मी बाई’ का किरदार अभिनय किया था।
  5. 2013 – 2014, स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में कंटेस्टेंट के रूप में अपने साथी रिथविक धनजानी के साथ भाग लिया था और शो की विजयता बनी थी।
  6. 2014, ज़ी टीवी के सीरियल ‘एक मुट्ठी आसमान’ में ‘सुहाना दीवान’ और ‘कल्पना यादव’ का किरदार अभिनय किया था।
  7. 2015, कलर्स टीवी के सीरियल ‘कोड रैड’ में ‘सरस्वती’ का किरदार अभिनय किया था।
  8. 2015, सोनी टीवी के शो ‘इंडियन आइडल जूनियर’ में होस्टिंग का काम किया था।
  9. 2015, कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था
  10. 2015 – 2016, स्टार प्लस के सीरियल ‘कुछ तो है तेरे मेरे दर्मियाँ’ में ‘कोयल माधवन वेंकट’ का किरदार अभिनय किया था।
  11. 2016, कलर्स टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
  12. 2019, एएलटी बालाजी के सीरीज ‘बारिश’ में ‘गौरवी कर्मकार’ का किरदार अभिनय किया था।
  13. पुरस्कार और उपलब्धियां
  14. 2012, ‘5 बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए ‘आउटस्टैंडिंग परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड जीता था।
  15. 2012, ‘5 बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए ‘गोल्ड डेब्यू इन ए लीड रोल’ का अवार्ड जीता था।
  16. 2012, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए ‘बेस्ट जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।



आशा नेगी कहां की रहती है?
नेगी का जन्म और पालन-पोषण देहरादून, उत्तराखंड में एलएस नेगी और बीना नेगी के घर हुआ। 2009 में, उन्हें मिस उत्तराखंड 2009 का ताज पहनाया गया। अंततः वह अभिनय करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड (Tarakeshwar Mahadev Temple Pauri Garhwal Uttarakhand)

हमारा उत्तराखंड, हमारी पहचान: देवभूमि का एक सजीव चित्रण - Our Uttarakhand, Our Identity: A Lifelike Depiction of Devbhoomi

नरेंद्र सिंह नेगी: उत्तराखंड के महान लोकगायक और संगीतकार - Narendra Singh Negi: The greatest folk singer and musician of Uttarakhand

नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा गाए गए फिल्मों के गीतों की सूची - List of songs from movies sung by Narendra Singh Negi

क्यूंकालेश्वर मंदिर (Kyunkaleshwar Temple, Pauri Garhwal)

बिनसर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड (Binsar Mahadev Temple Pauri Garhwal Uttarakhand)

नरेंद्र सिंह नेगी के एलबम्स की सूची - List of Narendra Singh Negi albums